प्रवीण द्वारी ने बाबा वैद्यनाथ से किया हीराबा के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना

IMG_20221229_085259
देवघर। पीएम मोदी की मां का स्वास्थ्य खराब होने की खबर सामने आने के बाद देश के लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसी क्रम में देवघर शहर के तीर्थ पुरोहित परिवार के प्रवीण द्वारी जो कि गुजरात में एक बड़े पोस्ट पर कार्यरत हैं ने भी भारत को गौरवान्वित करने वाले सच्चे सपूत, समर्पित राष्ट्रसेवक एवं कट्टर राष्ट्रभक्त नरेन्द्र मोदी की जननी, परम आदरणीय माता जी हीराबा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना बाबा बैद्यनाथ से कामना किया है।
उन्होंने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं जो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना बाबा वैद्यनाथ से करता हूं।ज्ञात हो कि 
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के  स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हे अहमदाबाद के एक सुपर-स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rs5u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *