झारखण्ड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने सौंपा सीएम को ज्ञापन

IMG-20221217-WA0060
देवघर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखण्ड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के निर्देश पर राज्य उपाध्यक्ष अरूण कापरी तथा जिला सचिव अरूण प्रसाद यादव के नेतृत्व में  स्वास्थ्य विभाग के 2211 शीर्ष के दर्जनों कर्मचारी सुबह नौ बजे से परिसदन देवघर के बाहर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को मांग पत्र सौंपने के लिए डटे रहे, वहीं अनुबंध एएनएम जी एनएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अलका कुमारी तथा सचिव संंगीता राजहंस के नेतृत्व में करीब दस बजे से आकर जमा हो गए, इस तरह स्वास्थ्य विभाग के करीब  अस्सी कर्मचारी परिसदन के बाहर जमे रहे! 
करीब दो बजे जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में 2211 शीर्ष से इन्दू  कुमारी, पुनम कुमारी तथा एन एच एम से संगीता राजहंस और आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए 2211 शीर्ष के कर्मचारियों के फरवरी 2022 से लंबित वेतन भुगतान की मांग करते हुए गैर योजना मद 2210 शीर्ष में समायोजन की मांग रखा वहीं एन एच एम के तहत अल्प मानदेय पर वर्षों से कार्य कर रहे अनुबंध कर्मचारियों के सीधा समायोजन की मांग की! श्री मिश्र ने कहा कि कर्मचारी हित में आपके द्वारा निरंतर सराहनीय प्रयास किया जा रहा है इसलिए सभी कर्मचारियों को आपसे उम्मीद है कि हमारे सभी समस्याओं का समाधान आप ही कर सकते हैं! 
मुख्यमंत्री ने रुक कर अपने हाथ से मांग पत्र लिया और पढ़ा तथा हमारी बातों को सूनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया! 
मांग पत्र सौंपने हेतु सुबह से परिसदन के बाहर विजय प्रसाद, विष्णु कुंवर, सोमित चक्रवर्ती, मोना कुमारी, बबिता कुमारी,इन्दु कुमारी, पूनम कुमारी, ज्योति पंडित विद्यापति केनेडी मीरा कुमारी मंजू यादव गणेश प्रसाद साह, सुबासितयाना टुण्डे, तुलया कुमारी गौरी घोष, प्रतिमा घोष मीना कुमारी तृप्ति रानी कुंडू, मंजू कुमारी ऊषा शर्मा रानी कुमारी, नयनतारा देवी, शोभा कुमारी, सूनिता कुमारी उषा सिन्हा पम्मी कुमारी, आतिया परवीन किरण कुमारी, डाली कुमारी पुनम मेहरा मून्नी कुमारी रेखा चौधरी धर्म शीला कुमारी कंचन कुमारी रबड़ी कुमारी प्रतिभा सिंह प्रमिला कुमारी मीरा कुमारी सहित अनुबंध कर्मचारियों में अलका कुमारी संगीता राजहंस आभा कुमारी, आशा कुमारी, मनीषा राज, कनकलता कुमारी, बबली, नीतू ममता राम गति इत्यादि मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rtnm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *