40 से ज्यादा जवान हुए फूड प्वाइजनिंग की शिकार

9999999999999
8888888888

देवघर/ प्रमोशन प्रसिक्षण के लिए देवघर के मोहनपुर स्थित जैप-5 कैम्प में बीती रात खाना खाने के बाद 50 से ज्यादा जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं । जिन्हें इलाज के लिए देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जाता है कि यह सभी जवान जैप-7 हजारीबाग से  एस. पी. सी. प्रशिक्षण के लिए देवघर के जैप-5 कैंप में आए हुए थे जहां सभी ने बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच मेस में बना भोजन खाया जिसके बाद सभी की तबियत अचानक खराब होनी शुरू हो गई । इसकी जानकारी देते हुए जवानों ने बतलाया है कि रात को करीब 12:00 बजे के आसपास तकरीबन 100 से अधिक जवानों ने मेस में बना खाना खाया जिसके बाद अचानक उन्हें पेट में दर्द उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू होनी शुरू हो गई और फिर आनन-फानन में सभी का कैंप में ही इलाज शुरू किया गया लेकिन बाद में हालात बिगड़ते देख सभी को देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया  । जानकारी के अनुसार देवघर के सदर अस्पताल में करीब 40 से ज्यादा जवानों को भर्ती कराया गया इनमें से 18 जवानों का इलाज़ अब भी जारी है । ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया है कि सभी जवान पेट में दर्द उल्टी और दस्त की शिकायत को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जिसके बाद इन सभी को भर्ती कराया गया और सभी का इलाज जारी है यह सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rvzl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *