रिखिया थाना के नए थाना प्रभारी संजीत कुमार ने संभाला पदभार

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, व अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता

6

रिखिया/ थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में संजीत कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया । मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी ।पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि आम जनता से मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित कर क्षेत्र में अपराध घटनाओं पर अंकुश लगाने का कार्य किया जाएगा । थाना प्रभारी ने सभी स्टाफ को अपने करतब को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की नसीहत दी और टीम बनाकर अपराधियों की रोकथाम में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ बिना भेदभाव के नया दिलाना उनकी प्रतिबद्धता होगी। क्षेत्र में अमन शांति बहाल रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। गुंडा अपराधियों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rx4b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *