ईचागढ़ I सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के गुदड़ी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना दिवस मनाया गया। बीडीओ कीकू महतो ने पीएम आवास योजना दिवस पर पीएम आवासों का समिक्षा किया । उन्होंने लाभूकों को अधुरे आवासों को जल्द पूरा करने का अपिल किया। आवास योजना का समय सीमा , अग्रिम भुगतान , निर्माण का भौतिक स्थिति का समिक्षा किया गया उन्होंने लाभूकों को कहा कि सरकार हर गरीबों को आवास योजना से आच्छादित करने के लिए पीएम आवास दिया गया है। अपना आवास अपने बनाने के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि दर्जनों लाभूक अपना आवास अधुरा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पीएम आवास के लाभूक जल्द से जल्द अपना आवास पूर्ण कर गृह प्रवेश का रस्म पुरा करें। मौके पर मुखिया किशुन किस्कू, पंचायत सचिव आदित्य चन्द्र महतो, रोजगार सेवक, स्वयं सेवक व पीएम आवास के लाभूक आदि उपस्थित थे।