दुमका। झालसा के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा 100 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत आज रामगढ़ प्रखंड के सभागार भवन में प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत के नेतृत्व में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत 25 दिसंबर 2023 तक जिले के सभी प्रखंडों के सभी गांव में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स, पैनल अधिवक्ता एवं जिला प्रशासन के सहयोग से दो-दो बार जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को विधिक जागरूकता के लिये प्रखंड स्तरीय प्रभात फेरी का भी आयोजन भी होगा। बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, पीड़ित सहायता राशि, डालसा द्वारा दी जाने वाले निःशुल्क विधिक सहायता, केंद्रीय कारा में बंद बंदियो के अधिकार तथा सड़क दुर्घटना संबंधित, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के अधिकार तथा सरकार द्वारा चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक समझाया एवं लाभुकों के बीच पेंशन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के दौरान प्रखंड स्तरीय विधिक प्रदर्शनी तथा जिले में स्थित समस्त लीगल लिटरेसी क्लब (विद्यालयों) में छात्र-छात्राओं के बीच चर्चा-परिचर्चा, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा हैं। डालसा सचिव ने कहा कि 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक न्याय संबंधी बारीकियों को पहुंचना है, जिससे कि आम जनमानस तक त्वरित एवं सुलभ न्याय पहुंचा जा सके।
आम लोगों तक सुलभ एवं त्वरित न्याय पहुंचाना उद्देश्य
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rzkd