पानी को लेकर दर बदर भटकते ग्रामीण

पालोजोरी I भीषण गर्मी व पानी की किल्लत को देखते हुए जहां एक तरफ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पनशाला प्याऊ  जैसे कार्य करते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं इन दिनों पंचायत के विभिन्न गांवों में दर्जनों चापाकल बेकार पड़े हुए देखने को मिल रहा है। जबकि लोगों का कहना है की अप्रैल माह में ही लोगों की परेशानी इस कदर बढ़ रही है। मानो की मई जून की माह अभी आने में अभी देर है। फिर भी इस भीषण गर्मी में लोग जीने को विवश हैं। साथ ही लोगों का कहना है की गर्मी की मार के साथ साथ पानी की भी समस्या काफी विकट स्थिति में देखने को मिल रहा है। वहीं इस मौके पर समाजसेवी मनोज मनोरंजन कुमार साह ने कहा की हमने पेयजलापूर्ति विभाग को कई बार लिखित व मौखिक सूचना दिए फिर भी इस तरह की समस्या की समाधान नहीं हो पाई है। वहीं उन्होंने कहा की विभाग की ओर से इस तरह की लापरवाही काफी दयनीय मानी जाती है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/s0my

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *