जामा। राष्ट्रीय जनता दल की बैठक तपसी पंचायत के अगोया गांव नाग मंदिर परिसर में रामसुंदर पंडित की अध्यक्षता में हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए आम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में तपसी पंचायत अध्यक्ष और सचिव का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अनिल राउत पंचायत अध्यक्ष और चंदन राउत सचिव चुने गए। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने 27 परसेंट आरक्षण को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन किया है। जनता का कहना है कि अगर ओबीसी का आरक्षण नहीं तो वोट नहीं। मौके पर उपस्थित राजद जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है गरीबों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ते आई है। मौके पर ललित यादव, अनिल पंडित, रंजीत कुमार, किरण कुमार, विजय माल, नाथू राउत, मोहित राउत, लक्ष्मण राउत, रंजन राउत, मोहन राउत, शत्रुघ्न राउत, कामदेव लायक, रीना देवी, बुलबुल देवी, ललिता कुमारी, फुलो देवी, रानी देवी, रेखा देवी, मीना देवी, पार्वती देवी, चंपा देवी, सजनी देवी, उर्मिला देवी, लीला देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।