योजनाओं को समय पर पूरा कर लोगों को लाभ दिलाएं  : उपायुक्त

रूर्बन मिशन की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : उपायुक्त

IMG-20230202-WA0066
गिरिडीह। गिरिडीह समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा, रूर्बन मिशन योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मॉडल आंगनबाड़ी, मॉडल आईसीडीएस, पॉली हाउस, नाडेप, बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, तालाब, कुंआ, दीदी बाड़ी योजना, आधार सीडिंग, स्वास्थ्य केंद्र/उपकेंद्र, कृषि इत्यादि को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने मनरेगा के तहत सभी कार्यों को स-समय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत योजनाओं को पंचायत एवं गांव स्तर पर संचालित करते हुए सभी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल सफल बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी पंचायत एवं गांव में निरन्तर योजनाएं चलती रहनी चाहिए। उपायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की समीक्षा करने के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लंबित आवास निर्माण को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को क्षेत्र का भ्रमण करते हुए योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। 
इस संबंध में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। रूर्बन मिशन योजना अंतर्गत गिरिडीह जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली एवं लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/s2uy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *