निश्चितपुर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना 50 वर्षीय ब्यक्ति घायल,हेलमेट पहनने से बाल बाल बची जान

1003

 जामा/ जामा थाना क्षेत्र के दुमका मसलिया मुख्य मार्ग पर निश्चितपूर मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसकी पहचान निश्चितपुर गांव के 50 वर्षीय अनिल मंडल के रूप में हुई है।  घटना की जानकारी मिलते ही जामा थाना पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से घायल को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल दुमका भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार अनिल मंडल मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुमका से घर वापस लौट रहा था, तभी दुमका की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से बाइक सहित गिर कर जख्मी होकर बेहोश हो गया।लेकिन गनीमत यह रही कि हेलमेट पहनने के कारण उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हेलमेट पहने रहने से जान बच गई। मामले को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी एएसआई कौशलेंद्र सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग सेएम्बुलेंस से इलाज के लिए दुमका भेज दिया गया है। मौके से वाहन फरार हो गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/s7h1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *