हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के साक्षी बनेंगे झामुमो नेता व कार्यकर्ता 

01
देवघर। झामुमो केंद्रीय समिति विनोद कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार देवघर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि 11 नवंबर शुक्रवार को देवघर जिले के प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने स्तर से सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक जगह एकत्रित होकर झारखंड विधानसभा में होने वाले लाइव टेलीकास्ट को देखेंगे और खुशियां भी मनाएंगे। वहीं केन्द्रीय समिति सदस्य सुरेश साह ने कहा कि हमसभी झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता टावर चौक पर एकत्रित होकर विधानसभा की कार्रवाई का लाइव टेलीकास्ट देखेंगे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। लाइव प्रसारण में ओबीसी आरक्षण एवं 1932 के खतियान से संबंधित कार्रवाई को देखेंगे। वहीं केन्द्रीय समिति के आदेशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, जिला सचिव एवं केंद्रीय समिति के सदस्य अपने जिले में पीआरडी द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर संचालित टीवी स्क्रीन पर 11 नवंबर 2022 शुक्रवार को जिले के सभी स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता सामूहिक रुप से इकट्ठा हो कर पीआरडी द्वारा दिखाए जाने वाले झारखंड विधान सभा के जीवंत प्रसारण को देखेंगे। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों में खतियान आधारित झारखंड स्थानीय नीति, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण इत्यादि के विधेयक व झारखंड विधान सभा से पारित होने की कार्यवाही के साक्षी बनेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/s9m6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *