हजारीबाग/ हजारीबाग के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेश प्रजापति ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। कहा कि बहुत जल्द गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड में दो व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में पड़ताल की गई। जिनमें एक महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला के पास से 37 किलोग्राम गांजा का पैकेट बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपए बताई जा रही है। बता दें कि गांजा का पैकेट अलग-अलग माप में 3 पैकेट में पैक किया गया था। जिसे जप्त कर थाने में रखा गया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू दिल्ली जाने वाली बस में कुछ लोग अवैध गांजा को लेकर जा रहे हैं। इसके बाद एक टीम गठित कर बस में छापेमारी की गई। छापेमारी अभियान को अंजाम दिया गया। पुलिस को देख कर दो लोग भागने लगे इन्हें दौड़ा कर पकड़ा गया। जिनके पास से गांजा बरामद हुआ है। यह दोनो अपराधी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं । डीएसपी महेश प्रजापति ने बताया कि आगे की कार्यवाही की जा रही है। इनके ग्रुप का भंडाफोड़ हम जल्द ही करेंगे इनसे पूछताछ जारी है।