माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री

बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

1677764628TirpuraNewCmManiksaha
अगरतला। माणिक साहा त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ लेंगे। वे दूसरी बार राज्‍य के सीएम पद की कमान संभालेंगे। त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को संपन्‍न हुई जिसमें साहा को नेता चुना गया। मुख्‍यमंत्री और नवगठित मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार, 8 मार्च को होगा। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि मई 2022 में माणिक साहा को तत्कालीन सीएम बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही पार्टी ने अगला मुख्यमंत्री घोषित किया था। साहा ने 15 मई 2022 को राज्‍य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा द्वारा गठित टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीट मिलीं हैं, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीट हासिल की हैं। देबबर्मा की पार्टी ने जनजातीय क्षेत्र में वाम दल के वोट में सेंध लगाई. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का राज्‍य में बेहद खराब प्रदर्शन रहा. टीएमसी ने 28 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसे कहीं भी सफलता नहीं मिली।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sei6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *