16 दिनों में एसकेएमयू ने जारी किया यूजी सेम 5 का परीक्षा परिणाम

19 June 2023

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के परीक्षा विभाग में यू.जी. सेमेस्टर-5, सत्र- 2020-23 परीक्षा के कॉमर्स विषय का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया हैं। इस परीक्षा में कुल 98.19 फीसदी परीक्षार्थी उतीर्ण हुए। यह परीक्षा 27 जून को समाप्त हुई थी। विश्वविद्यालय प्रबंधन में 12 जुलाई को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया हैं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने कहा अन्य विषयों का परीक्षा परिणाम भी शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। एसकेएमयू के प्रभारी कुलपति प्रो.विमल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में परीक्षा में लगातार सुधार हो रहा है। उनके नेतृत्व में शीघ्र परीक्षा परिणाम जारी करने के लिये केन्द्रीयकृत मूल्याकंन कार्य का आयोजन किया गया। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sekv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *