रोजगार की मांग को लेकर एमपीएल गेट के समक्ष बेमियादी धरना

8

निरसा I रोजगार सहित जनसमस्याओं के जुड़े अन्य नौ सूत्री मांगों को लेकर पांड्रा पश्चिम पंचायत के मुखिया चायना धीवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) के गेट के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन कर बेमियादी धरना पर बैठ गए। कहा कि स्थानीय बेरोजगार को रोजगार नहीं दिया गया है। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। कहा कि दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए निरसा जामताड़ा रोड को छोड़कर वैकल्पिक सड़क व्यवस्था किया जाए। कहा कि पाइप लाइन से पांड्रा सहित आसपास के गांव में पेयजलापूर्ति किया जाए। एमपीएल गेट से सिंदरी मोड़, पांड्रा मोड़ से कपिलेश्वर मंदिर, खुसरी मोड़ से पुराना मस्जिद तक स्ट्रीट लाइट लगाया जाए। प्रभावित गांवों के संवेदकों को काम में प्राथमिकता मिले, गांव में स्कूल व चिकिस्सालय की व्यवस्था किया जाए। कहा कि एमपीएल प्रबंधन ने आजतक स्थानीय प्रभावित ग्रामीणों को धोखा देने का काम किया है। मौके पर पूर्व मुखिया रवींद्रनाथ धीवर, बिरबल रवानी, सुनील रवानी, संदीप रवानी, सुजाता कुमारी, सरीता रवानी, रीता रवानी, स्नेह लता रवानी, ललीता पटवार, शांति देवी, सावित्री देवी आदि थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sfmy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *