महामहिम राज्यपाल झारखंड को दी गई गार्ड ऑफ ऑनर

यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए महामहिम राज्यपाल झारखंड श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में किया पड़ाव

4

बेरमो / पेटरवार  I  राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किए। जहां उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्ति श्री जी. समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पूर्व उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा एवं जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्ति श्री जी. ने पुष्प गुच्छ देकर महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया। *उल्लेखनीय हो कि, महामहिम राज्यपाल झारखंड श्री सी. पी. राधाकृष्णन अपने दुमका यात्रा से वापस राँची जाने के क्रम में यहां कुछ समय के लिए रूके थे। मौके पर *जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sncy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *