मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के देवघर आगमन को लेकर झामुमो की बैठक संपन्न 

IMG-20221204-WA0038


मोहनपुर। झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 15 दिसंबर देवघर आगमन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा मोहनपुर कमेटी द्वारा रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री कार्यक्रम में भाग लेकर सफल संचालन को लेकर चर्चा की गई, साथ ही रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश शाह, जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा वरिष्ठ नेता नौशाद आलम, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल सचिव पुती लाल हेब्राम, युवा नेता नंद किशोर दास ,अंग्रेज दास, प्रखंड उपाध्यक्ष करामत अंसारी, संगठन मंत्री श्रीकांत यादव ,अधिवक्ता अजय यादव, अखिलेश यादव ,अरुण यादव, संगम यादव, रिजवान अंसारी ,युवा मोर्चा रोहित राव ,रंजीत यादव, कुंदन राज ,तथा पंचायत के अध्यक्ष सचिव एवं महिला मोर्चा से नीलम देवी, मंजू देवी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/snp7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *