बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था के कारण यहां के समाज का एक बड़ा हिस्सा डिग्री धारक अनपढ़ों का समाज बना गया है: प्रशांत किशोर

15

जन सुराज पदयात्रा के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कई लोगों को लगता है कि बिहार में शिक्षकों की गुणवत्ता से बिहार की शिक्षा व्यवस्था खराब हुई है। मुझे लगता है यह पूरे तरीके से सही नहीं है। आप अगर कॉलेज की बात करेंगे तो वहां तो कोई शिक्षा मित्र नहीं पढ़ा रहे हैं? वहां तो प्रोफेसर हैं, बड़ी-बड़ी बिल्डिंग हैं। इसके साथ-साथ 10 से 15 हजार लोगों ने एडमिशन भी लिया है, फिर भी शिक्षा का हाल वही है जो लालू जी के ज़माने में हुआ करता था। आज BA की डिग्री 3 साल की जगह 5 से 7 साल में मिल रही है। आज बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था के कारण यहां के समाज का एक बड़ा हिस्सा डिग्री धारक अनपढ़ों का समाज बना गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sohg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *