4 किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार, एक महिला फरार

6

 चुरचु I चरही थाना अंतर्गत चरही घाटी में मोहन होटल के पास 4 किलो अफीम के साथ 3 लोगों की गिरफ्तार पुलिस द्वारा की गई । ज्ञात सूत्रों के अनुसार बिष्णुगढ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव को एक स्विफ्ट कार पर 3 लोगों को आने की सूचना मिली। जिसमें कुछ मादक पदार्थ होने की खबर मिल रही थी। खबर मिलने के बाद एसडीपीओ अनुज उरांव के द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें चरही थाना प्रभारी  दलबल के साथ मौजूद थे। जिसका नेतृत्व स्वयं अनुज उरांव कर रहे थे। वही गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस को देखने के बाद कार में बैठे सभी लोग इधर-उधर दौड़ने लगे जिसे सशस्त्र बल के द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया। वही   स्विफ्ट कार पर बैठे तीन लोगो के साथ 3 एंड्राइड मोबाइल दो कीपैड मोबाइल एवं 4 किलो अफीम बरामद किया गया। जिसमे गिरफ्तार लोगों मे सुलेमान सोंय उम्र लगभग 28 वर्ष निर्मल सोय उम्र लगभग 35 वर्ष पिता हबीब सोय ग्राम चलकद थाना अडकी जिला खूंटी एवं सैयद अमीर हुसैन पिता जाकीर हुसैन उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम उम्बाटोली  थाना नगडी जिला रांची को गिरफ्तार कर लिया गया वही सूत्रों के अनुसार पता चला है कि इसी स्विफ्ट कार में एक महिला लाल रंग का सलवार सूट पहने हुए भी सवार थी। जो मोहन लाइन होटल चरही घाटी के पास पुलिस को चकमा देकर भाग गई। इसके बाद भी पुलिस दल इसे खोजने में असफल रही है। जबकि फरार महिला बेलवा कांड में किसी के घर में घुसकर कपड़ा बदलने के लिए मांग रही थी और कपड़ा नहीं दिया गया इसके बाद वह अभी तक फरार है जो पुलिस को आंख में धूल झोंकने का काम किया  है। छापेमारी दल में बिष्णुगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव,चरही थाना प्रभारी विक्रम कुमार, जीता राम महतो, सत्येंद्र कुमार, रोहित सिंह ,कुश्लेष कुमार एवं चालक इंद्रदेव प्रसाद यादव की अहम भूमिका रही।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/soi1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *