संवाददाता, मसलिया/ मसलिया प्रखंड के कठलिया CMTC में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसमें आजीविका न्याय सलाह केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी स्टेट मास्टर ट्रेनर मनोज किंडो के द्वारा मसालिया प्रखंड के सभी संकुल संगठन के पदाधिकारियों को एवं सामाजिक सुधार समिति को आजीविका न्याय केंद्र के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया कि किस प्रकार से गांव में होने वाली समस्याओं को न्याय सलाह केंद्र से समाधान किया जा सकता है। केंद्र में पीड़िता अपनी अपनी समस्या को रख सकती है । आजिविका न्याय सलाह केंद्र से पीड़िता दीदी को सहायता प्रदान की जाएगी जिसमें मनोवैज्ञानिक परामर्श, पीड़िता को परामर्श, जरूरत पड़ने पर उनके परिवार जनों से परामर्श करके न्याय दिलाने में मदद, आर्थिक एवं चिकित्सा संबंधित मदद इन सभी समस्याओं का समाधान नि:शुल्क रूप से दीदियों को सहायता प्रदान की जाएगी। आजीविका न्याय सलाह केंद्र मसलिया प्रखंड के सभी संकुल में खोला जाएगा।इस प्रशिक्षण में डीएम- एसडी शशि भूषण ,मसलिया प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नवीन कुमार श्रीवास्तव एवं मसलिया प्रखंड के सभी जेंडर सीआरपी उपस्थित थे।
आजीविका महिला संगठन के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/souc