दुमका के पुलिस लाइन मैदान मे पासिंग आउट पैरेड में शामिल हुई कस्तूरबा विद्यालय जरमुंडी की बच्चियों के बीच प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया

10
9

दुमका/ दुमका के पुलिस लाइन मैदान में सब इंस्पेक्टर के प्रशिक्षण के समाप्ति पर पासिंग आउट परेड किया गया। इस दौरान संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन कुमार मंडल, एसपी अंबर लाकड़ा के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इस पासिंग आउट परेड में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जरमुंडी की छात्राएं भी बैंड टीम में शामिल हुई। छात्राओं के इस बैंड बजाने के कला को लेकर संथाल परगना के डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र छात्राओं को दिया।इसको लेकर आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन सुनीता तेरेसा ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र बच्चों के बीच वितरण किया।

इस मौके पर छात्राएं सुषमा, सावित्री, शिल्पा, मालोती, मालती, रेनू, मनीषा, रेखा, पूजा, सनोदी, सावित्री, मंजू, दीपिका, जूली, नीलम, लाली, सविता, करीना, आरती, चमेली, प्रमिला, मती, अनीता, मनीषा कुमारी और पूजा कुमारी के अलावा शिक्षिका दीपिका कुमारी, सुहागिनी मरांडी, अजय झा मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/spj6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *