सड़क दुर्घटना में घायल महिला की हुई मौत, मामला दर्ज

जामा थाना क्षेत्र के जामा पालोजोरी मुख्य मार्ग पर जामा मिडिल स्कूल के पास शुक्रवार की शाम बाइक से ठोकर लगने से मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद फुलो झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। घायल महिला सोनिया देवी उम्र 36 वर्ष की तबियत बिगड़ने पर फुलो झानो से भी रेफर कर दिया गया। अंत में परिजनों ने जीवनदीप अस्पताल दुमका में भर्ती किया। लेकिन शनिवार की सुबह घायल सोनिया देवी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार जामा थाना क्षेत्र के जरपुरा गांव का मृतक का पति निरंजन यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शादी समारोह से लौटकर पैदल घर जा रहा था। सामने से आती पैशन प्रो बाइक नंबर जेएच 17 जी/ 3250 ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें महिला सोनिया देवी और उसकी तीन वर्ष की बेटी भेटकी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। बेटी का इलाज फुलो झानो अस्पताल में चल रहा है। जबकि घायल महिला की मौत इलाज के दौरान हो गया है। प्रभारी थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि मृतका के पति निरंजन यादव के बयान पर उक्त बाइक चालक के खिलाफ कांड संख्या 22/23 के तहत भादवि की धारा 279, 337, 338, 304 ए में मामला दर्ज कर लिया गया है। और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस जब्त कर ली है। जबकि चालक फरार बताया जाता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sqta

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *