गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गुम्मामोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में सोनू लाइन होटल के मालिक सोनू भगत उर्फ जितेंद्र भगत की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों उन्हें अमड़ापाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। दुर्घटना शाम साढ़े सात बजे की बताया जाता है। बताया जाता है कि दुर्घटना में सोनू के सिर पर गहरी चोट आई है। मुंह के सभी दांत निकल गया है। गर्दन में भी कटने के निशान है। बताया जाता है कि गुम्मामोड़ के समीप जोर से आवाज सुनने के बाद एक दुकानदार बाहर निकला, टोर्च मारकर देखा तो सोनू बाइक सहित सड़क पर गिरा पड़ा हुआ है। जिसके बाद आनन-फानन में जानकरों को फोन कर उन्हें एम्बुलेंस से अमड़ापाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sub9