गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने करमजोरा मोड़ से गेनरो रोड तक बननेवाले पथ का शिलान्यास रखी

IMG-20230311-WA0052
बेंगाबाद। शनिवार को गांडेय के विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद ने करमजोरा मोड़ से गेनरो रोड तक बननेवाले पथ का शिलान्यास किया। यह सड़क 33 करोड़ की लागत से 11.125 किमी लंबी बननी है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सड़क बनने से लोगों को काफी लाभ होगा। सड़क निर्माण की मांग बहुत पुरानी थी। अब जाकर पूरी हुई है।उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या के मद्देनजर उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है।कहा कि इस सड़क के बनने से दो राज्यों को जोड़ने वाली बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी सड़क है सुदूरवर्ती क्षेत्र की जनजातियों को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं सहित सुदूरवर्ती गांव के लोगों को अस्पताल कॉलेज और शहर जाने में काफी परेशानी होती थी इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सड़क की स्वीकृति दिलाई गई है। समस्याएं तो अनेक हैं लेकिन धीरे-धीरे समस्याओं का समाधान होते चला आ रहा है मैं क्षेत्र की जनताओं को आश्वस्त दिलाता हूं कि जन समस्याओं का निराकरण करना ही मेरी प्राथमिकता है मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष नुनुलाल किस्कु उर्फ टाइगर सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल समाजसेवी विपिन सिंह मुखिया नुनु लाल मुर्मू जैनुल अंसारी मो. शमीम ने भी अपनी अपनी बातों को रखा इसके पूर्व सामूहिक रूप से नारियल फोड़कर आधारशिला रखी गई वहीं ताराजोरी पंचायत के तीलेबोना में बूढ़ा बूढ़ी थान का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर इनामुल हक अब्दुल गनी उर्फ टिंकू गुड्डू उर्फ अनवर संतोष मंडल राजेंद्र पंडित अब्दुल वाहिद खान मंजू मरांडी देवान बेसरा मेराज आलम फखरुद्दीन अंसारी प्रोफेसर अर्जुन प्रसाद वर्मा सुरेंद्र लाल शिवपूजन राम बुधन शाह के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/suep

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *