दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, तीन लोग गंभीर रुप से घायल, कोडरमा रेफर

3

कोडरमा I मरकच्चो थाना क्षेत्र के मरकच्चो बारियाडीह  मुख्य मार्ग स्थित मध्य विद्यालय बिचरिया नईटांड के समीप गुरुवार 11 बजे तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक की आमने सामने टक्कर होई। जिससे में उसपर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सभ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो लाया गया जहां उपस्थित चिकित्सक के द्वारा  तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु कोडरमा सदर अस्पताल  रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार अपाची बाइक में तीन युवक सवार होकर मरकच्चो की ओर जा रहे थे वही दूसरी ओर से ग्लैमर बाइक में सवार व्यक्ति संदीप यादव पिता गंगाधर यादव जेएच 12एच1380 ग्लैमर बाइक से डीजल लाने के लिए नावाडीह की ओर जा रहा था। जहां दोनों बाइक  के टक्कर से संदीप यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों ने बताया कि दरदाही की ओर से अपाची बाइक से तीन लोग तेज गति से मरकच्चो की ओर जा रहे थे। जबकि ग्लैमर बाइक से एक व्यक्ति नावाडीह की ओर जा रहा था। इस दौरान दोनों मोटरसाइकिल आमने सामने एक-दूसरे से टकरा गई।लोगों ने बताया कि अपाची की तेज गति होने के कारण  यह हादसा हुआ। जहां अपाची नंबर जेएच 11 ए जी 4384 पर सवार चिंतामणि साव पिता महेंद्र साव ग्राम गगरेसिंगा,दीपांशु साव पिता सुरेश साव,गगरेसिंगा,सिंटू मोदी पिता प्रकाश मोदी ग्राम सोनेडीह निवासी उक्त तीनों युवक दरदाही से मरकच्चो की और जा रहा था।जहां दीपांशु साव,व सिंटू मोदी को भी चोट लगी है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पदाधिकारी आकर दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले गये।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sw2h

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *