बिजली की घोर समस्या, कामकाज प्रभावित ,गर्मी से लोग बेहाल

बड़कागांव कि कोयला से दूसरे राज्य शहर जगमगा रहे हैं

9

बड़कागांव प्रखंड के तमाम 84 गांव इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहा है । बिजली व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। जबकि बड़कागांव की कोयला से दूसरे राज्य  खूब जगमगा रहा है। पूरे प्रखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई है बिजली की आंख मिचौनी के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। घरेलू कामकाज पूरे नहीं हो पा रहे हैं। बिजली नहीं रहने के कारण टंकी में मोटर से पानी नहीं चढ़ पा रहा है। स्नान ध्यान खानपान एवं साफ सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। पंखे नहीं चलने के कारण लोगों को रात में नींद नहीं आ रही है 12:00 बजे रात को भी लोग सड़कों पर टहलते नजर आ  रहे हैं। बिजली विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि प्रखंड में व्याप्त बिजली समस्याओं को दूर किया जा सके।

बड़कागांव की कोयला 21 बिजली प्लांटों में हो रही है सप्लाई

ज्ञात हो कि बड़कागांव प्रखंड में एनटीपीसी कोल माइंस पकरी बरवाडीह कोल परिजनों संचालित है यहां से रोजाना 50 हजार टन रोजाना कोयला  देश के अलग-अलग 21 बिजली प्लांट में भेज दी जा रही है। एनटीपीसी कंपनी नहीं खुलने के पूर्व ग्रामीणों को बिजली पानी रोड एवं अन्य कई तरह के सुविधा देने का कंपनी के द्वारा आश्वासन दिया गया था । परंतु ग्रामीण ठगा महसूस कर रहे हैं।

एनटीपीसी को बिजली समस्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए

कई प्रबुद्ध शिक्षाविद लोगों का कहना है कि एनटीपीसी देश की महारत्न कंपनी है कंपनी जहां जाती है क्षेत्र का कायाकल्प हो जाता है सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाती है । परंतु बड़कागांव में ग्रामीणों के लिए एनटीपीसी के  द्वारा  बिजली  आज तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। जबकि एनटीपीसी ने  कोयला ट्रांसपोर्टिंग  कन्वेयर बेल्ट से बानादाग के लिए 24 घंटा 1 लाख 32 हजार  बिजली वोल्ट पावर उपलब्ध कराकर अपना काम आराम से कर रही है ।

प्रखंड में दो-दो बिजली सबस्टेशन 

बड़कागांव में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए केरीगड़ा एवं हरली में  बिजली सबस्टेशन बनाए गए हैं, ताकि ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़े। उक्त संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार ने बताया कि डीवीसी  पावर प्लांट का एक बॉयलर खराब हो जाने के कारण बिजली समस्या उत्पन्न हुई है। जैसे ठीक हो जाएगा पूर्व की तरह बिजली सुचारू रूप से बिजली बहाल कर दी  जाएगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t01b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *