डीआरएमआसनसोल ने सीतारामपुर यार्ड का किया निरीक्षण

IMG-20230221-WA0094

मधुपुर। आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक परमानंद शर्मा, पूर्व रेलवेआसनसोल मंडल ने मंगलवार को आसनसोल मंडल के आसनसोल-सीतारामपुर सेक्शन पर सीतारामपुर यार्ड का निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने अपने दौरे के दौरान सीतारामपुर यार्ड की सिक लाइन का निरीक्षण किया और ‘निरीक्षण/वैगन मरम्मत शेड’ के निर्माण का निदेश दिया।श्री शर्मा ने सीतारामपुर यार्ड में मालगाड़ी को खड़ा करने की सुरक्षा सामग्री/पहलुओं का भी निरीक्षण किया और पाया कि मालगाड़ियों को लोहे के उपकरणों और जंजीरों से अच्छी तरह से खड़ा किया गया था परमानन्द शर्मा ने अपने निरीक्षण के क्रम में सीतारामपुर में पॉइंट्स और क्रॉसिंग रजिस्टर की जांच की और पाया कि यह उचित प्रक्रिया को बनाए रखते हुए किया जा रहा है।श्री शर्मा ने मालगाड़ियों के और अधिक सुचारू ढंग से परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ सीतारामपुर और हीरापुर यार्डों में वैगन मरम्मत और परीक्षण में और सुधार के लिए आवश्यक सुविधाओं पर भी चर्चा की। परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने सीतारामपुर में फील्ड पर्यवेक्षकों के साथ संरक्षा परामर्श बैठक भी की।निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नामित शाखा अधिकारी और वरिष्ठ पर्यवेक्षकगण भी उपस्थित थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t0o4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *