कुएं में मिली 3 दिनों से लापता नाबालिग बच्ची का तैरता हुआ शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

IMG-20230311-WA0055
बिरनी। प्रखण्ड अंतर्गत बलगो पंचायत के सलैयाडीह में शनिवार को कुएं में नाबालिग बच्ची का शव तैरता हुआ पाया गया । मृतक की पहचान सलैडीह निवासी कार्तिक राणा की 15 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार मृतक 8 मार्च से ही घर से लापता हो गई थी । परिजनों के द्वारा बिरनी थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्री की शकुशल वापसी की गुहार लगाया गया था । शनिवार सुबह लगभग 7 बजे जब ग्रामीण शौच के लिए बाहर गए तो कुएँ में तैरता हुआ शव देखा , जिसकी खबर गाँव मे सनसनी कि तरह फैल गई । घटना की सूचना पाकर बिरनी थाना प्रभारी अमरजीत सिंह तथा बगोदर-सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएँ से निकलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया । घटना को लेकर एसडीपीओ नौशाद आलम ने कहा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है हत्या है या आत्महत्या रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है । घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गाँव मे मातम पसर हुआ है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t2qq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *