मामला बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह काटा घर मे घटना की पुनरावृत्ति, कोयला गाड़ी से उतारने से मना करने पर हाईवा चालक के साथ धमकी मुक्की
बेरमो / बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह काटा घर मे बीते देर रात कोयला चोरों ने फिर एक बार अपने भय का आतंक दिखाया, चालक ने बताया कि कोयला उतारने से मना करने पर कोयला चोरों द्वारा पीटाई कर दी जा रही है और धमकी भी दी जा रही है. बीते रात फिर कोयला चोरों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिससे हाईवा चालकों में दहशत फैला हुआ है और भयभीत हो कर काटा रोक दिया गया है घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा विभाग की टीम जारंगडीह काटा घर पहुंची और मामले से अवगत हुई. घटना को देख सहज ही समझा जा सकता है कि किस तरह जारंगडीह में कोयला चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ये घटना साफ बंया कर रही है. दरअसल यह परिणाम कंही न कहीं कोयला चोरों को मिली छूट का बताया जा रहा है बताता चलूं कि बीते 25मार्च को भी जारंगडीह काटा घर में हाईवा चालक को कोयला चोरों द्वारा पीटाई कर दी गई थी. उसके बाद फिर बीते रात की हुई घटना के बाद हाईवा चालकों में दहशत व्याप्त है और डरे सहमे लोग अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर काटा रोक दिया है. अब सवाल उठता है कि आखिर कब तक हाईवा चालक यूं ही पीटाई खाते रहेंगे. आखिर क्यों कोयला चोरों के फैले दहशत पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं किया जा रहा है. आखिर क्यों चुप्पी साधे हैंं पुलिस, प्रशासन व सीसीएल प्रबंधन के लिए बड़ा सवाल है।