देवघर I स्थानीय देवघर महाविद्यालय परिसर में कार्यरत कर्मचारियों ने धरना पर बैठ गए।उनका कहना था कि हम सभी महाविद्यालय कर्मचारी पिछले लगभग 20 वर्षों से महाविद्यालय में कार्यरत हैं सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि महाविद्यालय में अब इंटरमीडिएट की पढ़ाई नहीं होगी। इंटरमीडिएट में नामांकन नहीं होने पर हम सभी कर्मचारी भूखे मर जाएंगे जो उचित और न्याय प्रिय नहीं है।क्योंकि हम सभी कर्मचारी जैक कार्य के साथ साथ महाविद्यालय का भी कार्य कर रहें हैं।इस तरह देखा जाए तो अधिकतर समय हम लोग महाविद्यालय का कार्य करते रहे हैं।इसलिए हम सभी कर्मचारियों को विश्वविद्यालय में समायोजित किया जाए।वहीं मौके पर सफाई कर्मी सरिता देवी और कर्मी ब्रजेश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने अपना पूरी जवानी कम से कम पैसे में इस महाविद्यालय में कार्य करके बर्बाद कर दिए हैं अब हम लोग कहां जाएंगे।हम लोगों की मांग है कि हम लोगों का नियमितीकरण करते हुए विश्वविद्यालय में समायोजन किया गया।