झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड सरकार की कमेटी ने कोडरमा जिला का किया भ्रमण

बच्चों को अधिकार दिलाने और उनके संरक्षण मेरा लक्ष्य : रुचि कुजूर

B

कोडरमा : झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की दो सदस्य रूचि कुजुर और आभा वीरेंद्र अकिंचन ने कोडरमा जिला का भ्रमण सह निरीक्षण कार्य किया।बाल संरक्षण आयोग दो दिवासीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम परिसदन भवन में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह, एलपीओ दिनेश कु पाल, सीडब्लूसी सदस्य शैलेश कुमार, अनिल सिंह, पंकज कुमार, डॉली प्रधान, महिला पर्यंविक्षिका पूनम कुमार, श्रवण कुमार कोर्डिनेटर चाइल्ड लाइन ने आयोग के सदस्य का स्वागत किया। प्राथमिक बैठक के बाद आयोग की टीम ने मॉडल अंगनबाड़ी केंद्र लोचनपुर का निरीक्षण किया, आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका विनोदनी अवध्या, सहायिका रीता देवी ने मॉडल केंद्र  के बारे में जानकारी दिया,आयोग की टीम ने बच्चों के पढ़ाई की गुणवत्ता, उनके भोजन की व्यवस्था, साफ सफाई, बाथरूम की व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया।तत्पश्चात कोडरमा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण स्टेशन मास्टर रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी,सीडब्ल्यूसी सदस्य और जिला टीम के साथ रेलवे स्टेशन से ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने के लिए उठाये जा रहे कदम की जानकारी प्राप्त किया, रेलवे पुलिस के एएसआई ओम प्रकाश सिंह,इंस्पेक्टर अंकुर कुमार, एएसआई शिबू सरदार ने निरीक्षण में साथ दिया,आयोग की टीम ने बाल मित्र थाना में जा कर नाबालिग बच्चों के ट्रेफिकिंग, बाल श्रम, बाल अपराध इत्यादि में उठाये जा रहे कदम की जानकारी प्राप्त किया।आयोग की  टीम अगले दिन बच्चों से संबंधित विषय पर डीएसई, डीईओ, खनन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक इत्यादि के साथ उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तावित है।  

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t5xt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *