निरसा I विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने बुधवार को निरसा प्रखंड क्षेत्र में विधायक मद से करीब 27 लाख रुपए की लागत से निर्माण होने वाले कई योजनाओं का शिलान्यास किया। कहा कि स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। लोगों में खुशी है। योजनाओं में शिरपुरिया गांव के चंडी टोला मंदिर के नजदीक 200 फीट पीसीसी पथ, मदनपुर गांव में 4 हजार वर्ग फीट पेवर ब्लॉक, पालरपुर पंचायत के कमारडीह गांव के दो तालाबों के पास चेंजिग रूम व घाट, मदनडीह महतो टोला में शेड, भागाबांध पंचायत के लाघाटा गांव में शेड आदि शामिल है। मौके पर गणेश माजी, कुणाल मिश्रा,निमाई स्वर्णकार, दोल गोविन्द मंडल, बाबुलाल रजवार, देबु महतो, रंजीत महतो, लुबाई महतो,दीपक दास, विश्वनाथ महतो, अशोक महतो, माथुर महतो, संतोष मरांडी, सेमोली बाउरी आदि थे।