मधुपुर। अनुमंडल के बूढ़ेई थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित युवक बड़का उर्फ इमरान अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने बताया कि थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि आरोपी युवक किशोरी को लेकर मधुपुर थाना क्षेत्र के केसरगढ़ा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था । सूचना पर पुलिस मधुपुर थाना की सहयोग लेकर केसरगढ़ा गांव में छापेमारी किया और वहां से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया । साथ ही आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया । युवक को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है | | पुलिस ने बताया कि किशोरी का मेडिकल जांच के बाद उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा । इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी | किशोरी को महिला पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है । बताते चलें कि तीन दिन पूर्व किशोरी अगवा हुई थी । उसकी मां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बेटी की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी!