गोड्डा। गर्मी की दस्तक के साथ ही राज्य के विभिन्न इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मचने लगा है। गोड्डा जिला समेत राज्य के अधिकांश हिस्से में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। जनसमस्याओं के प्रति काफी संवेदनशील रखने वालीं महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड विधानसभा के वर्तमान बजट सत्र के पहले दिन पानी की समस्या को लेकर झारखण्ड विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 147 (1) के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। विधायक श्रीमती दीपिका के अनुसार, महागामा विधान सहित राज्य के सभी विधान सभा क्षेत्र में जल श्रोत की धीरे धीरे कम होती जा रही उपलब्धता के कारण पेयजल के लिए शुद्ध पानी का घोर संकट उत्पन्न होने वाला है। जिसके कारण राज्य के ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले लोग पेयजल को लेकर चिंतित हैं। नदी, तालाब अभी से सूखने लगे हैं, जिसके कारण पालतू जानवर के लिए भी पानी की घोर कमी होती जा रही है। सुलभ रूप से पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा अब तक के प्रयास नाकाफी सिद्ध हो रहे है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t91z