देवघर श्रावणी मेला 2023 में यातायात व्यवस्था की तैयारी पूरी की

6

देवघर श्रावणी मेला 2023 के शुभारंभ के साथ पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था पर कार्य कर रही है और व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रयतनशील है । इस संदर्भ में देवघर पुलिस निम्न बिंदुओं पर कार्य कर रही है:

1) पूरे देवघर में 11 अस्थाई टीओपी का निर्माण किया गया है जिसमें प्रभारी के रूप में पुलिस उपाधीक्षक रैंक के पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो पूरे यातायात व्यवस्था को के रूट लाइन में  लगातार निरीक्षण कर चौराहों और क्रॉस पॉइंट पर पुलिस बल बैरिकेडिंग के साथ वाहन को रोककर कांवरियों को सुरक्षित मंदिर के तरफ बढ़ने में सहायता प्रदान कर रही है।

2) पुलिस उपाधीक्षक CCR सह यातायात प्रभारी देवघर लगातार देवघर में कांवरियों के रूट लाइन का निरीक्षण कर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई कर रहे हैं साथ ही बेहतर यातायात व्यवस्था हेतु प्रतिनियुक्त बलो को उचित दिशा निर्देश दे रहे हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित सुगमता पूर्वक जल अर्पण कर सके।

3) श्रद्धालुओं के लिए कुल 4 वाहन पड़ाव निर्धारित किए गए हैं जिसमें परित्राण वाहन पड़ाव, कोठिया वाहन पड़ाव, बाघमारी वाहन पड़ाव, चरकी पहाड़ी वाहन पड़ाव।

4) सभी वाहनों को निर्देशित किया गया है कि वह गाड़ी के छत के ऊपर किसी भी सवारी/श्रद्धालुओं को नहीं चढ़ाएंगे साथ ही संख्या से अधिक सवारियों को अपने वाहन में नहीं चढ़ाएंगे ।

5) श्रावणी मेला 2023 के अवसर पर निर्धारित बस स्टैंडों में जल निकासी, पार्किंग, महिला शौचालय, पेयजल इत्यादि की समुचित व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा करवाया गया है।

6) देवघर आने वाले सभी यात्रियों/ श्रद्धालुओं को किराए की जानकारी के लिए पूर्व निर्धारित रेट लिस्ट भी ऑटो पर चिपकाया गया है।

7)सभी दो पहिया वाहन हेलमेट का प्रयोग करने साथ ही चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करने का निर्देश दिया गया। 

8) वाहन चालकों को किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन नही चलाने, निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाने व ट्रैफिक नियमों को पालन करने का निर्देश दिया गया।

9) पूरी श्रावणी मेला 2023 के दौरान देवघर सीमा क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहन का प्रवेश रविवार के सुबह 7:00 बजे से सोमवार की रात्रि 11:30 बजे तक बंद रहेगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tbyk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *