जामा I प्रखंड के +2 हाई स्कूल जामा, आदर्श मध्य विधालय जामा, संथाल बालिका उच्च विद्यालय महारो, संत जेवियर महारो एवं प्रोजेक्ट हाई स्कुल बारापलासी में मंगलवार को नवम वर्ग के छात्र छात्राओं का हिन्दी व अंग्रेजी विषय का कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रखंड के कुल 1582 में 1522 विधार्थी शामिल हुए। बुधवार को गणित, विज्ञान, व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दोनों पाली में ली जायेगी। आदर्श मध्य विधालय जामा बालक के केन्द्राधीक्षक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी वर्ग कक्ष में सी सी कैमरा लगाकर कदाचार मुक्त परीक्षा लिया जा रहा है। जिसमें 151 विधार्थी में 144 छात्र शामिल हुए। वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी व बीपीओ विनोद दास ने विभिन्न केन्द्रो का निरीक्षण भी किया और संतोषजनक पाया