राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने प्रतिभागी दिल्ली व पाकुड़ रवाना

2

डुमरी I दिल्ली में 6 से 12 जून तक आयोजित 66वां राष्ट्रीय स्तरीय स्कूल गेम्स 2022-23 में प्रतिभागी के रूप में शामिल होने डुमरी के चीकू कुमार गुरूवार रात्रि ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए।बताया जाता है 28 मई को मेगास्पोर्ट्स कंप्लेक्स होटवार रांची में राज्य स्तरीय कबड्डी खुली चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें अंडर-19 बालक वर्ग में चीकू ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए थे।इधर 2 से 4 जून तक पाकुड़ में झारखंड एथलेटिक्स संघ और पाकुड़ एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर ओपन बालक/बालिका,महिला/पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिरिडीह जिला से प्रतिभागी दीपक कुमार महतो,विवेक कुमार,कौशल कुमार महतो,दीपक कुमार अभिषेक मंडल,शेखावत कोच शिवशंकर यादव मैनेजर जितेन्द्र महतो एक जून की रात्रि ट्रेन से पाकुड़ रवाना हुए।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tg36

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *