आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर छात्रों में हर्ष

दुमका

25/07/2022

संताल परगना महाविद्यालय के छात्रावास परिसर में छात्र समन्वय समिति की ओर से द्रौपदी मुर्मू के देश के प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति बनने खुशी व्यक्त किया। छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला राष्ट्र के सर्वाेच्च पद पर है और देश के प्रथम नागरिक बनी है। देश के करोड़ो आदिवासियों को प्रेरित करता हैं कि एक आम आदमी भी अपने संघर्ष से केवल सपना ही नहीं बल्कि सर्वाेच्च पद तक का सफर तय कर सकता है। इस कार्यक्रम में छात्रों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस कार्यक्रम में श्यामदेव हेम्ब्रम, राजीव बास्की, राजेंद्र मुमर्,ू रितेश मुर्मू, बाबूधन टुडू, सुलीश सोरेन, सोमाय सोरेन, हरेंद्र हेम्ब्रम, नाथानिएल किस्क,ू परमानंद हांसदा, आदित्य हांसदा, बुदीनाथ सोरेन, संजय किस्कू, अजय मुर्म,ू सुशील हेम्ब्रम, परमानंद हांसदा, आदित्य हांसदा, बुद्धिनाथ सोरेन, संजय किस्कु, अजय मुर्मू, सुनील हेंब्रम, परेश टूडू, राजेश सोरेन, रसिक हासदा, हरेंद्र हेंब्रम, रितेश मुर्मू, राजेश मुर्मू, बलदेव सोरेन, राजदेव चौड,़े निलेश हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tguq