देवीपुर। प्रखंड मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष जुलेश मरांडी और जेएमएम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कायॅकताॅ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन पर खतियानी जोहार यात्रा शामिल होने के लिए ढोल बाजा नगाड़ा के साथ नारेबाजी करते हुए देवघर रवाना हुए।देवीपुर बाजार से एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। सभी कायॅकताॅ माथे पर हरे रंग का साफा बांधकर झंडा बैनर के साथ रवाना हुए। जेएमएम किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा ने कहा कि आज शुक्रवार को खतियानी यात्रा में शामिल हुए। झारखंड के इतिहास में झारखंडियों की पहचान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिलाने का काम किया।जिस कारण झारखंड को चारागाह बनाने वाले नेताओं के पैरों तले जमीन खिसक गई है।अब सत्ता में वही रहेगा जो झारखंड वासियों को हक दिलायेगा।यह हक हेमंत सोरेन ने दिलाने का काम किया है।झारखंड को चारागाह बनाने वालों को अब यहां की जनता सबक सिखायेगी।खतियानी रैली में जेएमएम किसान मोचाॅ के जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष जुलेश मरांडी,उप प्रमुख मिथलेश यादव, सहूद अंसारी,सलीम अंसारी,अंसार अहमद, बंकिम चन्द्र, विजय यादव, मृत्युंजय मंडल, राधेश्याम वर्मा, सहाबुद्धिन अंसारी,अशोक यादव, मिथलेश यादव, लक्ष्मण ,नईम अंसारी,इमामुद्दीन,लक्ष्मण वर्मा, जनादॅन यादव, रहमान, मोबारक, हीरा चौहान, मोहन दास, फिरोज अंसारी,सहदेव यादव सैंकड़ों जेएमएम कायॅकताॅ शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tozd