होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

IMG_20230304_175537

काठीकुंड/ शनिवार को काठीकुंड पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में होली के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक काठीकुंड थाना में सम्पन्न हुईं. बैठक में श्री कुमार द्वारा होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गयी. थाना प्रभारी ने कहा कि हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी प्रकार की घटना की जानकारी मिलने पर पर अविलंब थाना प्रशासन को सूचित करने की बात कही. प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार द्वारा प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने और जबरन किसी को रंग न देने की अपील की गयी. अंचल अधिकारी अमर जॉन आइंद द्वारा सभी को होली के पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए,रंगो के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गयी. बैठक के बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. बैठक में विधायक प्रतिनिधि जॉन सोरेन,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार,उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर भगत,बबुआ सिंह, शिवशंकर भगत,शंभु पाल,गंगा पाल,नारायण मंडल, समसुद्दीन अंसारी,विश्वनाथ मंडल,जीतू भगत के सहित अन्य मौजूद थे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/trgq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *