जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष माँ-बेटा घायल

IMG-20230211-WA0049

बिरनी। प्रखण्ड के ग्राम पंचायत खैरीडीह में शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें प्रथम पक्ष से माँ-बेटा घायल हो गया । मारपीट के बाद घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदीप तिर्की ने किया । घायल अमर ओझा ने दूसरे पक्ष पर बयान देते हुए बताया कि मेरे जमीन पर गाँव के ही अरविंद ओझा,फुलेश्वर ओझा कब्जा जमाने के उद्देश्य से कई जगह खुट्टा व जमीन का घेराव कर दिए हैं। मेरा घर टूट गया है जिसे बनाना चाहते हैं। लेकिन वे लोग बनाने नही देते हैं। अचानक आये और मारपीट करने लगेे। जिससे हम दोनों माँ-बेटा घायल हो गए। बिरनी थाना में आवेदन दिए हैं। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा आवेदन प्राप्त हुआ है जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ttg5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *