मधुपुर। आरपीएफ में विशेष अभियान चलाकर मंगलवार को विभिन्न रेलवे एक्ट के उल्लंघन मामले में 30 रेल यात्रियों को हिरासत में लिया । आरपीएफ ने बताया कि रेलवे पटरी क्रॉसिंग, महिला और दिव्यांग बोगी, स्टेशन पर गंदगी फैलाना, अवैध हॉकर आदि शामिल है । सभी को रेलवे एक्ट के तहत रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । जहां सुनवाई के बाद सभी को रिहा कर दिया गया । आरपीएफ ने बताया कि रेलवे एक्ट अनुपालन के लिए अभियान स्टेशन पर चलाया जा रहा है!