केंद्र सरकार की गलत नीति के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना

IMG-20230307-WA0003
करो। प्रखंड कांग्रेस आई कमेटी के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गलत नीति के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। मधुपुर अनुमण्डल के करों प्रखण्ड के कांग्रेस कमिटि आई के बैनर तले व प्रखण्ड अध्यक्ष संजीव चौधरी व वरिष्ट कांग्रेसी नेता धनंजय पाण्डेय के नेतृत्व केन्द्र सरकार के गलत जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को करों शाखा एस.बी. आई. के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । जिसमें , रानीडीह , गांजोबारी , नागादोरी , सिरसा , सालतर और वदिया आदि पंचायतों के सैकड़ो सक्रिय कार्यकर्ता उपास्थित हो मोदी सरकार के मनमानी नीति के विरूद्ध आवाज बुलन्द किया I धरना को सम्बोधित करते करों प्रखण्ड कांग्रेस आई के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि आड़ानी के चलते शेयर बाजार प्रतिदिन गिर रहा है । आर्थिक स्थित दिनों-दिन कमजोर हो रहा I शेयरदारों का पैसा डूब रहा है । मंहगाई के चपेट में किसान मजूदर परेशान है I कांग्रेस के शासन में बनाये गये लोक उपक्रमों को बेचा जा रहा है I काग्रेस आई से बर्दास्त इसे नहीं करेगी । गांव-गांव केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के खिलफ लोगों को संगठित किया जायेगा । इस अवसर पर चण्डी मोड़से बनिया टोला , कर्णेश्वर मोड़ , नापित पाड़ा , दे टोला और धर्मराज मोड़ आदि मुहलों में प्रदर्शन कर लोगों को सरकारी गलत नीतियों जानकारियाँ दी। 
इस अवसर पर मोदी सरकार होश में आओ , महंगाई पर रोक लगाओ , जो सरकार निकम्मी है उसे बदलनी है का नारे लगा रहे थे । मौके पर पारसर यादव , संतोष तुरी , दशरथ दास , अजित पंडित , एकराम अंसारी , राजू साह , किशोर , सरोज हेम्बम , बिष्णु यादव , बालो महतो , भीम तुरी और रामटहल सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tve5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *