रक्सौल। शहर के मेन रोड कोइरिया टोला एचडीएफसी बैंक के सामने मातेश्वरी कंपलेक्स में शुभारंभ हुई आधुनिकता युगों बढ़ रही है, वैसे-वैसे खान-पान के तरीके बदल रहे हैं। खेतो में भी नए-नए रासायनिक के प्रयोग किए जा रहे हैं। किसके कारण लोगों का बीमार पड़ना लाजमी है। फिर इसी आधुनिकता और विज्ञान ने मानव जीवन की रक्षा के लिए कई दवाइयों को बना रही है, जिसकी बिक्री बाजारों में की जा रही है। इसी कड़ी में रक्सौल के मेन रोड, कोइरिया टोला स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने सहारा इंडिया के फ्रेंचाइजी कार्यालय, मातेश्वरी कांप्लेक्स में ड्रग पॉइंट का विधिवत उद्घाटन ड्रग पॉइंट फार्मेसी एंड लाइफ स्टाइल के फाउंडर अनुपम कुमार एवं राकेश रंजन ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्थानीय संचालक विनोद कुमार ने उन्हें दोशाला ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दुकान पर लगभग सभी दवाइयों पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इस संबध में फाउंडर ने बताया कि उनका मुख्य स्टोर पटना में हैं और अब तक ये 20 वां स्टोर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 के हर महीने में पांच स्टोर खोलना है, जो इस वर्ष के अंत तक 60 स्टोर का लक्ष्य रखा गया है।