पेंशनर समाज संगठन मजबूती को लेकर सदस्यता अभियान चलायेगा

जरमुंडी में पेंशनर समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक

बैठक में पेंशनर समाज की समस्याओं पर हुई चर्चा

बासुकीनाथ। जरमुंडी बाजार स्थित यात्री शेड में शुक्रवार को पेंशनर समाज की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरीय पेंशनर सह पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन मजबूती को लेकर सदस्यता अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में  पेंशनर समाज के विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई व समस्या के निदान को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। वरीय पेंशनर सोनालाल हेम्ब्रम ने सभी सदस्यों से कहा कि जिला पेंशनर समाज की मासिक बैठक आगामी 11 फरवरी शनिवार को पेंशनर संघ भवन में आयोजित की गई है। जिसमें पेंशनर समाज के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बैठक में भाग लेने के लिए दुमका पहुंचें। इस मौके पर राजू हांसदा, दामोदर मंडल, राजेंद्र प्रसाद पत्रलेख, सुमेश्वर मंडल, अनंत प्रसाद झा, मिलन पत्रलेख, अरुण पत्रलेख, दशरथ मंडल, उर्मिला देवी, बाबूधन हांसदा, रावण टुडू आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u3fz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *