डुमरी। झारखंड सरकार द्वारा 2 प्रतिशत कृषि शुल्क लगाये जाने के विरूद्ध इसरी डुमरी के व्यवसायी वर्ग से जुड़े लोगों ने अपनी अपनी प्रतिष्ठान को बुधवार से अनिश्चितकालीन बंदी पर चले गये। साथ ही सरकार के इस निर्णय को काला कानून करार देते हुए झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का पुतला दहन इसरी बाजार चौक में किया और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।व्यापार संघ इसरी-डुमरी के बैनर तले आयोजित गल्ला किराना,फल,सब्जी दुकान की बंदी के तहत पहले दिन गल्ला किराना दुकान बंद रहे। वहीं व्यवसायियों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय उचित नहीं है। क्योंकि इससे महंगाई बढ़ेगी। जिससे आमजनों को काफी परेशानी होगी।कहा कि ऐसा कानून बिहार, बंगाल,उड़ीसा आदि किसी राज्य में नहीं है।कहा किसरकार व्यवसायियों को कोई सुविधा नहीं देती है उल्टे कृषि शुल्क 2 प्रतिशत बढ़ाकर महंगाई को बढ़ाने पर अमादा है जिसे हम सभी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे और सरकार को यह कानून वापस लेना होगा।व्यवसायियों ने सरकार से इसरी बाजार में व्यापार मंडल की यार्ड की व्यवस्था करने की मांग की।इस दौरान भरत राम सेठ,सुधीर माथुर,सुरेन्द्र वर्णवाल,महेन्द्र वर्णवाल,सोनी सेठ,प्रमोद सेठ,मनोज सेठ,सुनील सेठ,सतीश माथुर,अरविंद वर्णवाल,शिवशंकर सेठ,मिथलेश अग्रवाल आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u5qc