आज अनुबंध कर्मचारियों के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ करेंगे राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार

IMG-20230201-WA0065
देवघर। 17 जनवरी से स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मचारियों के द्वारा अपनी नियमितीकरण के मांग पर जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा कल दिनांक 02/02/23 को राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है! देवघर जिले के सभी नियमित कर्मचारी साथियों से अनुरोध किया गया है कि इसे सफल बनाने में अपनी शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही सिविल सर्जन , सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी गण, उपाधीक्षक सदर अस्पताल देवघर, अनुमंडल अस्पताल मधुपुर, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गण सहित झासा के वरीय पदाधिकारी गण से अनुरोध है कि इस आंदोलन में हमें सहयोग करते हुए आप भी एक दिन के कार्य बहिष्कार कर हमें मजबूत करने की कृपा करें! एनएचएम के मेनेजमेंट युनिट के जिले से लेकर प्रखण्ड स्तर के साथियों से अनुरोध है कि इस कार्य बहिष्कार में अपनी शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने की कृपा कर हमें मजबूत करें, साथ ही आउटसोर्सिंग के तहत नियुक्त सभी साथियों से अनुरोध है कि इस कार्य में हमारा साथ देकर चट्टानी एकता का परिचय दे! 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u6my

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *