काठीकुंड के सैकड़ों ऑटो चालकों ने किया एक दिवसीय हड़ताल

3

काठीकुंड/ दुमका जिला परिवहन विभाग और आरटीओ के खिलाफ ऑटो चालकों ने मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को जिले से लेकर प्रखंड तक ऑटो चालकों के हड़ताल का प्रभाव देखने को मिला. काठीकुंड प्रखंड के भी सैकड़ों ऑटो चालक सोमवार को साप्ताहिक हाट के दिन हड़ताल पर रहे.  परमिट बनाने को लेकर विलंब शुल्क देने का निर्देश जिला परिवहन विभाग और आरटीओ द्वारा जारी किया गया था. विलंब शुल्क काफी ज्यादा होने के कारण ऑटो चालक शुल्क नहीं दे पा रहे हैं. इसके लेकर प्रखंड के सैकड़ो ऑटो चालकों ने विभाग की मनमानी के विरोध में एकदिवसीय हड़ताल किया. हड़ताल के कारण यात्री परेशानी में दिखे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ukie

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *