कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह के तहत धरना प्रदर्शन संपन्न

6

देवघर I जय भारत सत्याग्रह तहत राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई।यह धरना प्रदर्शन मुख्य रूप से केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की विफलताओं, जनविरोधी नीतियों,बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी,देश की परिसंपत्तियों को चंद मित्र पूंजीपतियों के हाथों बेचने,जनता की बैंकों में जमा गाढ़ी कमाई की राशि को लुटाने,गलत जीएसटी और नोटबंदी लागू करने,लोकतंत्र की हत्या करने,संविधान से छेड़छाड़,जनता की सत्य की आवाज को दबाने,गैर भाजपा शासित राज्यों के सरकार को अस्थिर करना, विधायकों की खरीद फरोख्त, केन्द्रीय एजेंसियों का अपने हित में विपक्षियों पर गलत रुप से इस्तमाल करने,राजनीतिक लाभ के लिए सुनियोजित तरीके से पुलवामा हमला, किसान आंदोलन में किसानों की जान लेने, विफल विदेश निति,देश की एकता एवं अखंडता को जाति धर्म के नाम पर तोड़ना,बढ़ती मुद्रा स्फीति, अंबानी और मोदी जी के बीच के रिश्ते  जैसे अनेकों मुद्दों को लेकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते 9 साल में देश को तबाह करने का काम किया है। अपने सत्ता के हित के लिए जनता से कोई सरोकार नहीं रखा। ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह मोदी जी अपने साथी उद्योगपति अडानी के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए फिर से गुलाम बनाने का काम कर रहे हैं। देश के नौजवान,किसान, छोटे-मोटे एवं मध्यमवर्गीय व्यवसाई सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। देश में नफरत फैलाकर डर का माहौल पैदा कर दिया गया है। सत्य बोलने से लोग घबरा रहे हैं। ऐसे में हमारे नेता राहुल गांधी सदन से लेकर सड़क तक जन मुद्दों को उठाने का काम कर रहे हैं। जिन्हें षड्यंत्र के तहत उनका सदन की सदस्यता समाप्त कर सदन में सत्य की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। देश के जनमुद्दों से भटकाने के लिए जाति धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है। देश के गृह मंत्री के महाराष्ट्र की एक जनसभा में इस चिलचिलाती धूप में दर्जनों लोगों की जानें चली जाती है। इसकी जिम्मेवारी लेने से गृहमंत्री भाग रहे हैं।उन्हें महाराष्ट्र की सरकार बचाने की चिंता है, लोगों की जान से कोई मतलब नहीं है। देश में ऐसी असंवैधानिक पद्धति से चलाई जा रही सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इसके लिए सभी कांग्रेस के सिपाही पूरी तन्मयता से लग चुके हैं। इस दौरान जिला पदाधिकारी जियाउल हसन,कुमार विनायक, दिनेश कुमार मंडल,ललित झा, कृष्ण मोहन चौबे,अमरेन्द्र सिंह सोना,रवि गुप्ता,मकसूद आलम, महेन्द्र यादव,मुन्नी हेम्ब्रम,संजय मिश्रा,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,अमित कुमार पाण्डेय, गणेश दास,भवेश भूषण, मुजीब खान,धर्मेंद्र सिंह,अश्वनी कुमार,सौरभ कुमार, सुभाष मंडल, राजेश बर्नवाल, राहुल खवाड़े,सुजीत झा,डा अनुप,प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर शरण,नरेश यादव,नटराज प्रदीप, राजीव रंजन उर्फ गुलाब, खुशवंत प्रधान,संजय यादव,भवतारिणी शर्मा,अशोक झा,महेन्द्र यादव,बासुकी पंडित,अक्षय कुमार,मो इरानी, हेमकान्त झा,किशोर रवानी,अजीत पंडित,भीम तुरी,रजआऊल मुस्तफा, चंदन कुमार,दिलीप यादव, लालू भोक्ता,नवल किशोर,विजय राय, होरिल पुजहर,अमरनाथ राय, श्याम सिंह,छेदू साह, चन्द्र शेखर दास,अजय पाठक,नीलू पुजहर, कुलदीप मिश्रा,गोरी शंकर यादव,आशीष कश्यप,सुमित पांडेय,मुकेश दास,राजेश चौधरी, गंगाधर रज्जक,दिलीप ठाकुर,अनिल चन्द्रवंशी,मो शहाबुद्दीन आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ukrj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *