तीन साल बाद प्रवासियों द्वारा मनाया जायेगा होली स्नेह मिलन 

ट्रस्ट ने अधिक से अधिक लोगो को इस समारोह में आने का किया आग्रह 

जमुआ। समस्त झारखंडी प्रवासियों द्वारा गुजरात के सूरत में समस्त झारखण्ड समाज सेवा ट्रस्ट के बेनर तले आगामी 5 मार्च रविवार को होली स्नेह मिलन मनाया जायेगा। 2019 के बाद यह पहली बार है की समस्त झारखण्ड समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिछले एक महीने से मेहनत कर रहे है इस दौरान ट्रस्ट के लोगो ने सूरत में रह रहे प्रवासियों से डोर टू डोर मिलकर इस समारोह में आने का निमंत्रण देने का काम किया। शोशल मिडिया के माध्यम से भी लोगो तक समारोह की जानकारी पहुंचाने का काम कर रही है। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके लिए झारखण्ड से खोरठा कलाकार भी उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में महिलाओ के व्यवस्था को लेकर भी ट्रस्ट पूरी तरह से तैयार है। तीन साल बाद होने वाले इस समारोह में लाखो की संख्या में महिला पुरुष के आने की उम्मीद है वही ट्रस्ट ने अधिक से अधिक संख्या में लोगो को पहुंचने का आग्रह किये है। यह समारोह पर्वत पार्टी प्लाट ,मिडास स्क्वेर के पास महाराणा प्रताप पूना पाटिया रोड में रखा गया है। इस होली स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नवसारी लोकसभा सांसद सी आर पाटिल ,पद्मश्री डॉ कनुभाई टेलर सहित सूरत के कई विधायक और झारखण्ड से भाजपा नेता शामिल होंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ul72

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *